Ganja Smuggling: 102 किलो गांजा के साथ गिरिडीह पुलिस ने दो को दबोचा, ओडिशा से ले जाया जा रहा था बिहार

Ganja Smuggling झारखंड के गिरिडीह में जामताड़ा चेकनाका के पास पुलिस ने एक कार से 102 किलो गांजा बरामद किया है। ओडिशा से गांजा को बिहार ले जाया जा रहा है। पुलिस ने कार चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। दोनों बिहार के पूर्णिया के रहने वाले हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 07:45 PM (IST)
Ganja Smuggling: 102 किलो गांजा के साथ गिरिडीह पुलिस ने दो को दबोचा, ओडिशा से ले जाया जा रहा था बिहार
बरामद गांजा और तस्कर मेराज आलम व इफ्तेखार ( फोटो जागरण)।

संवाद सूत्र, डुमरी (गिरिडीह)। गिरिडीह पुलिस ने गांजा तस्करी का खुलासा किया है। तस्करी ओडिशा से बिहार में हो रही है। डुमरी-बेरमो पथ पर जामतारा चेकनाका के पास गुरूवार की अल सुबह तीन बजे पुलिस ने एक कार से 102 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरपु्तार कर लिया है। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक काली रंग की ट्रेनो कार में गांजा को उक्त पथ से बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना पर एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने उक्त चेकनाका के पास गहन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेनो कार को रोककर चेक किया गया तो कार की डिक्की में साढ़े तीन बोरा गांजा जिसका वजन करीब 102 किलो जब्त किया गया।

गांजा को प्लास्टिक टैप से लपेटा गया था। कार के चालक बिहार के पूर्णिया के कसवा थाना क्षेत्र के सधुबेली निवासी मेराज आलम एवं उसी गांव के सहयोगी मो.इफ्तेखार को गिरफ्तार किया गया। डुमरी थाना में एसडीपीओ मनोज कुमार ने शाम को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि निशान ट्रेनो कार से उक्त गांजा को बरामद किया गया। गांजा उड़ीसा के सबलपुर से बिहार के पूर्णिया ले जाया जा रहा था। बताया कि कार चालक व गिरफ्तार आरोपितों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच में जिनकी भी संलिप्तता सामने आएगी उसके विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान इंस्पेक्टर आदिकांत महतो, प्रभारी थानेदार रौशन कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी