Dhanbad में कैथ लैब के लिए रिजर्व किया गया 1000 लीटरक्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट

अरुणा की तीसरी लहर को लेकर धनबाद प्रशासन इस बार शतक दिख रही है पहले से ही ऑक्सीजन प्लांट की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार रख ली है। 1000 लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट को क्या लाभ के लिए रिजर्व किया गया है

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:44 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:44 PM (IST)
Dhanbad में कैथ लैब के लिए रिजर्व किया गया 1000 लीटरक्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट
इस बार धनबाद प्रशासन को रोना की तीसरी लहर को लेकर अलर्ट दिख रही है।

जागरण संवादाता, धनबाद: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में स्थापित 1000 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट को  कैथ लैब के लिए रिजर्व कर दिया गया है। वही 600 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट से अस्पताल के मेडिसिन आईसीयू में ऑक्सीजन आपूर्ति होगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची से ऑनलाइन इन दोनों ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया था। कोरोना  वायरस की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए  अस्पताल प्रबंधन की ओर से तैयारी की जा रही है। 

डॉक्टरों और कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

ऑक्सीजन प्लांट को नियमित तौर पर चलाने के लिए डॉक्टर और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके लिए आउटसोर्सिंग पर कर्मचारियों को यहां तैनात किया जा रहा है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरुण कुमार वर्णवाल ने बताया कि अस्पताल के पास तीन और ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने वाले हैं। कुल मिलाकर 5 ऑक्सीजन प्लांट अस्पताल के हो जाएंगे। इससे बाहरी स्रोतों पर ऑक्सीजन की निर्भरता नहीं रहेगी। सोमवार को इसलिए लेकर बैठक होनी है। 

पुष्पा सेल्स को अधीक्षक ने दिए निर्देश

अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का काम पुष्पा सेल्स एजेंसी को मिला हुआ है। अभी कुछ जगहों पर पुष्पा सेल्स का काम बाकी है। अधीक्षक अपने काम को पूरा करने का निर्देश दिया है। अस्पताल में इसे लेकर जल्द ही नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम भी आने वाली है। इसकी भी तैयारी अस्पताल प्रबंधन ने शुरू की है। इस हफ्ते तक पुष्पा सेल्स ने अस्पताल में तमाम बचे हुए काम पूरा करने को कहा है।

chat bot
आपका साथी