देश में 100 करोड़ लोगों का कोरोना टीका करण हुआ पूरा, धनबाद में भी होगा सम्मान समारोह

पूरे देश भर में एक सौ करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुका है करुणा की तरफ भारत की इस रफ्तार को खुशी के तौर पर सम्मान समारोह आयोजित कर मनाया जाएगा धनबाद में भी यह समारोह लोगों के बीच आयोजित की जाएगी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 04:52 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 04:52 PM (IST)
देश में 100 करोड़ लोगों का कोरोना टीका करण हुआ पूरा, धनबाद में भी होगा सम्मान समारोह
देश भर में एक सौ करोड़ लोग हुए वैक्सीनेटेड।

जागरण संवाददाता धनबाद: देशभर में कोरोना रोधी वैक्सीन टीकाकरण 100 करोड़ के ऊपर हो गया है। इस के उपलक्ष में पूरे देश भर में स्वास्थ्य विभाग सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसके साथ ही दीप जलाकर खुशियां मना रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग धनबाद में भी 100 करोड़ टीकाकरण के लिए जश्न का माहौल है। सिविल सर्जन  डा. श्याम किशोर ने टीकाकरण में लगे सभी डॉक्टर कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों के अथक प्रयास से ही धनबाद में 15 लाख लोगों से ज्यादा को टीकाकरण से जोड़ा गया है। इसके लिए सभी चिकित्सक और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। 

*धनबाद में 16 जनवरी को बजरंगी को लगा था पहला टीका*

सिविल सर्जन ने बताया कि 16 जनवरी को धनबाद में बजरंगी हारी नाम के सफाई कर्मी को वैक्सीन लगाया गया था। सबसे पहले वैक्सीन का नाम बजरंगी के नाम से है। यह वैक्सीन तोपचांची प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया था। यहीं से पूरे जिले में टीकाकरण अभियान की शुरुआत जनवरी में की गई थी। शुरुआती दौर में टीका को लेकर लोगों में काफी अफवाह थी। लेकिन धीरे-धीरे टीका पर लोगों का विश्वास बढ़ता गया। यही कारण है कि अब जिला लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर है। 

*भाजपा समेत अन्य संस्थाओं का कार्यक्रम*

दोपहर 3:00 बजे सदर अस्पताल में 100 करोड़ टीका लगने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय जनता पार्टी अपने तरफ से जश्न मना रही है। चिकित्सक और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। वही दाता का दरबार सहित अन्य संस्थाओं की ओर से आईएसएम के शॉपिंग कंपलेक्स में भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

chat bot
आपका साथी