मैथन डैम में एक दिन में 10 फीट पानी बढ़ा, पश्चिम बंगाल केतटवर्ती इलाकों को अलर्ट जारी

मैथन/पंचेत मानसून की लगातार बारिश से मैथन व पंचेत डैम का जलस्तर बढ़ना जारी है। मैथन डैम में खतरे के निशान से 15 फीट और पंचेत डैम में नौ फीट कम पानी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:45 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:45 PM (IST)
मैथन डैम में एक दिन में 10 फीट पानी बढ़ा, पश्चिम बंगाल केतटवर्ती इलाकों को अलर्ट जारी
मैथन डैम में एक दिन में 10 फीट पानी बढ़ा, पश्चिम बंगाल केतटवर्ती इलाकों को अलर्ट जारी

मैथन/पंचेत: मानसून की लगातार बारिश से मैथन व पंचेत डैम का जलस्तर बढ़ना जारी है। मैथन डैम में खतरे के निशान से 15 फीट और पंचेत डैम में नौ फीट कम पानी है। मैथन डैम में एक ही दिन में 10 फीट जलस्तर बढ़ गया है। शनिवार शाम छह बजे मैथन का डैम का जलस्तर 480.83 फीट मापा गया, जो पुराने खतरे के निशान 480 फीट को छू लिया है। हालांकि, डीवीसी ने अब खतरे का निशान बढ़ाकर 495 कर दिया है। मैथन डैम में एक ही दिन में 10 फीट पानी बढ़ने का कारण जामताड़ा जिला में पिछले 24 घंटे में हुई मूसलाधार बारिश को माना जा रहा है।

डीवीसी सूत्रों के अनुसार जामताड़ा जिला में भारी बारिश से डैम के ऊपरी भाग से भारी मात्रा में पानी आ रहा है। साथ ही मैथन व आसपास के इलाकों में भी पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जल जमाव बढ़ रहा है। जलजमाव के कारण मैथन डैम से पानी छोड़ने की प्रक्रिया तीन गुना कर दी गई है। शनिवार शाम छह बजे के बाद मैथन डैम के तीन गेट से 24000 क्यूसेक पानी प्रति घंटे छोड़ा जा रहा है। इससे पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति हो गई है। पश्चिम बंगाल जिला प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। मैथन डैम में तेजी से बढ़ रहे जलस्तर और भारी मात्रा में छोड़े जा रहे पानी के कारण बराकर, डीसरगढ़ सहित कई तटवर्ती इलाकों में लोगों को बाढ़ की चेतावनी दी गई है। साथ ही जामताड़ा जिला में मैथन डैम से सटे इलाकों को सतर्क रहने को कहा गया है। इधर, शनिवार को पंचेत डैम का जलस्तर शुक्रवार के मुकाबले तीन फीट बढ़कर 416 फीट मापा गया। डैम का जलस्तर खतरे के निशान से नौ फीट कम है। 425 फीट जलस्तर खतरे का निशान है। पंचेत डैम में प्रति घंटा 34000 क्यूसेक पानी आ रहा है। जबकि 14000 क्यूसेक पानी डैम के चार फाटक से छोड़ा जा रहा है। बारिश के कारण दोनों ही डैम में लगातार बढ़ रहे पानी को देखते हुए डीवीसी का एमआरओ विभाग व केंद्रीय जल आयोग की टीम डैम के जलस्तर पर हर घंटे नजर बनाए हुए हैं। लगातार बारिश के कारण मैथन स्थित डीवीसी के फिश फार्म में भी पानी भर गया है। फिश फार्म के सभी तालाब ओवरफ्लो हैं।

chat bot
आपका साथी