झारखंड की उपराजधानी दुमका में Coronavirus ने फिर से डराया, सशस्त्र सीमा बल के 9 जवान पाजिटिव

दुमका में तीन माह के बाद कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं। जिसमें काठीकुंड के नारगंज शिविर में रहने वाले सशस्त्र सीमा बल के नौ जवान तथा जरमुंडी के हथनंगा गांव निवासी नौ वर्षीय बच्ची शामिल है। इन सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 10:10 PM (IST)
झारखंड की उपराजधानी दुमका में Coronavirus ने फिर से डराया, सशस्त्र सीमा बल के 9 जवान पाजिटिव
दुमका में एसएसबी के नाै जवान कोरोना संक्रमित ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता, दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में कोरोना वायरस ने लोगों को फिर से डरा दिया है। लगातार तीसरी लहर उठने की आशंका जताई जा रही है। इन सबके बीच 9 नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। यहां तैनात सशस्त्र सीमा बल ( SSB) के 10 जवानों की कोरोना जांच कराई गई। इनमें 9 पाजिटिव मिले हैं। इसके बाद दुमका में कोरोना का खौफ बढ़ गया है। 

दुमका जिले में कोरोना ने फिर दस्तक दी है। करीब तीन माह के बाद शुक्रवार को कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं। जिसमें काठीकुंड के नारगंज शिविर में रहने वाले सशस्त्र सीमा बल के नौ जवान तथा जरमुंडी के हथनंगा गांव निवासी नौ वर्षीय बच्ची शामिल है। इन सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सिविल सर्जन डा. बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि हाल के दिन में कोलकाता से कुछ जवान स्थानांतरित होकर दुमका आए थे। 18 नवंबर को जवान समेत एक सौ लोगों का सैंपल लेकर आरटी-पीसीआर जांच के लिए रांची भेजा गया था। शुक्रवार की शाम को आई रिपोर्ट में नौ जवान संक्रमित मिले। वहीं जरमुंडी के हथनंगा गांव की एक बच्ची कोरोना संक्रमित मिली। उन्होंने कहा कि सभी में कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं। सभी संक्रमित जिनके संपर्क में आए हैं, उनकी पहचान कर जांच की जाएगी।

chat bot
आपका साथी