शिक्षा के साथ संस्कार को मजबूत करता है डीएवी

देवघर दसवीं के परिणाम आने के बाद बुधवार को डीएवी में महा हवन का आयोजन किया गया। इसम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:09 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:09 PM (IST)
शिक्षा के साथ संस्कार को मजबूत करता है डीएवी
शिक्षा के साथ संस्कार को मजबूत करता है डीएवी

देवघर: दसवीं के परिणाम आने के बाद बुधवार को डीएवी में महा हवन का आयोजन किया गया। इसमें बोर्ड की परीक्षा में अव्वल आने वाले टाप तीन विद्यार्थी अपने माता-पिता एवं अभिभावकों के साथ शामिल हुए। विद्यालय के संस्कृत शिक्षक राजू कुमार मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ हवन किया। विद्यालय के संगीत शिक्षक अभिषेक सूर्य ने कई सुमधुर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्राचार्य डा विजय कुमार ने दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुराग आनंद, रौम्य रंजन नायक, रितुपर्णा कुमारी एवं साहिल भारद्वाज सहित सभी सफल परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं कहा कि छात्र-छात्राओं की सफलता में जितना महत्वपूर्ण योगदान विद्यालय के शिक्षकों का है उतनी ही महती भूमिका माता पिता एवं अभिभावकों का भी है। कहा कि यदि माता सुनीति की तरह होगी तो पुत्र भी ध्रुव की तरह होगा। बच्चों के लिए प्रारंभिक संस्कारशाला उनके माता पिता ही हैं। माता पिता के ही शुभ कर्मों का फल बच्चों को सफलता के रूप में वापस मिलता है। अत: विद्यालय के सभी सफल छात्र-छात्राओं के माता पिता एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वह इसी प्रकार अपने बच्चों की सफलता में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। उनका सम्मान करें क्योंकि डीएवी एक मात्र ऐसी संस्था है जो बच्चों में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार भी देती है। विद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं ने भी अपने विद्यालय के अनुभव को सबके साथ साझा किया एवं कार्यक्रम में आए सभी माता-पिता एवं अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं के उत्थान में विद्यालय परिवार की प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी