लॉकडाउन में महिलाओं से नहीं हो ऋण की वसूली
संवाद सहयोगी मोहनपुर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को मोहनप
संवाद सहयोगी, मोहनपुर : अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया। संघ की राष्ट्रीय सचिव गीता मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं मोहनपुर हाट से जुलूस निकाल कर प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं।
मौके पर गीता मंडल ने कहा कि कोविड-19 की वजह से मोर्च से ही पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति कायम है। इस दौरान हाट-बाजार भी नहीं लग रहे हैं। इसकी वजह से छोटे-छोटे उद्योग-धंधे बंद हैं। बावजूद बैंक व माइक्रो फाइनेंस कंपनियां महिलाओं से ऋण वसूली का दबाव बना रही हैं और सर्टिफिकेट केस दर्ज कराने की धमकी दे रही हैं। कहा कि यह अत्यंत अनुचित कदम है। दबाव में आकर कई महिलाएं जेवर तक बेचने को विवश हैं।
धरना के उपरांत मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक मांग पत्र बीडीओ अशोक कुमार को सौंपते हुए यह मांग की गई कि लॉकडाउन की अवधि तक बैंक ऋण वसूली नहीं करें। इस अवधि तक ऋण का ब्याज माफ करने की भी मांग की गई। कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा।