संस्कृत पाठशाला व नेहरू पार्क में बोरिग से दूर होगा जल संकट

जागरण संवाददाता देवघर बाबा नगरी में हमेशा से गर्मी के दिनों में जल संकट एक बड़ी समस्या

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:17 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:17 PM (IST)
संस्कृत पाठशाला व नेहरू पार्क में बोरिग से दूर होगा जल  संकट
संस्कृत पाठशाला व नेहरू पार्क में बोरिग से दूर होगा जल संकट

जागरण संवाददाता, देवघर : बाबा नगरी में हमेशा से गर्मी के दिनों में जल संकट एक बड़ी समस्या रही है। जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता है, वैसे-वैसे पेयजल का संकट गहराता चला जाता है। इस संकट से लोगों को सामना नहीं करना पड़े, इसकी संभावनाओं की तलाश गंभीरता के साथ शुरू कर दी गई है। गुरुवार को नगर प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने निगम क्षेत्र के कई स्थलों का निरीक्षण कर जल का प्रबंधन कराने के विकल्पों की तलाश की। इस दौरान उनके साथ निगम की जल शाखा की टीम भी मौजूद थी। जिसमें नोडल पदाधिकारी सहित अभियंताओं व कर्मी का दल शामिल था। नगर प्रशासक व उनकी टीम ने संस्कृत पाठशाला, नेहरू पार्क, जलसार, छत्तीसी-बत्तीसी, बसुआडीह, पातलडीह, नवाडीह का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जिस स्थान पर जल स्त्रोत की संभावना है, वहां तुरंत बोरिग कराने का निर्देश दिया। मौके पर उन्होंने बताया कि 272 करोड़ की पुनासी योजना से इस साल जलापूर्ति संभव नहीं है। वहीं अजय नदी में बालू व पानी की कमी की वजह से जल स्त्रोत सूख गया है। जल संकट का कारण बना हुआ है। निगम क्षेत्र में पेय जल संकट को दूर करने के लिए हर विकल्प की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र के जोन-वन में नियमित रूप से जलापूर्ति की जा रही है। जोन-टू में इसकी समस्या है। बोरिग को लेकर सर्वे में संस्कृत पाठशाला, नेहरू पार्क व जलसार में जल स्त्रोत मिला है। नेहरू पार्क व संस्कृत पाठशाला में बोरिग कराने का निर्देश दे दिया गया है। ताकि इस इलाके में जल संकट को समय रहते दूर कर लिया जाए। मौके पर नोडल पदाधिकारी हिमांशु शेखर, कनीय अभियंता सुमन कुमार, स्वाति इंडस्ट्री के विपिन मिश्र, नवल भुवन सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी