धार्मिक आयोजनों से माहौल भक्तिमय

संस देवीपुर देवीपुर बाजार इन दिनों भोलेनाथ व मां दुर्गा की भक्ति में डूबा हुआ है। बाजार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:20 PM (IST)
धार्मिक आयोजनों से माहौल भक्तिमय
धार्मिक आयोजनों से माहौल भक्तिमय

संस, देवीपुर: देवीपुर बाजार इन दिनों भोलेनाथ व मां दुर्गा की भक्ति में डूबा हुआ है। बाजार के व्यवसाई राजेश चंद्र बरनवाल ने श्रीश्री 108 शत चंडी यज्ञ सह महामृत्युंजय मंत्र के जप का आयोजन किया है। इस धार्मिक अनुष्ठान में बनारस के प्रकांड पंडित बबन मिश्रा आचार्य, सुजीत पांडेय, दिलीप पांडेय, उपेन्द्र पांडेय, उदित पांडेय, रूपेश पांडेय, अमर पांडेय, रवींद्र पांडेय, पंचानंद तिवारी, भगत पांडेय उपाचार्य, नवल पांडेय, उत्तम पांडेय, अंशू पांडेय को बुलाया गया है। यज्ञ के दूसरे दिन वेदी पर विराजमान कलश का पूजन कर मां भगवती का विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। मां की अराधना करते हुए पुरोहित ने सस्वर चंडी पाठ किया। वहीं सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप बनारस के ज्योतिषाचार्य पंडित बबन मिश्रा आचार्य के साथ उपस्थित ब्राह्माणों ने किया। यह आयोजन सात दिनों तक चलेगा।

chat bot
आपका साथी