छेड़खानी मामले में दो युवकों को जेल

नगर पुलिस ने छेड़खानी मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपित नगर थाना क्षेत्र के राम मंदिर रोड निवासी हीरा कुमार व विष्णु गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 12:41 AM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 12:41 AM (IST)
छेड़खानी मामले में दो युवकों को जेल
छेड़खानी मामले में दो युवकों को जेल

देवघर : नगर पुलिस ने छेड़खानी मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपित नगर थाना क्षेत्र के राम मंदिर रोड निवासी हीरा कुमार व विष्णु गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले आरोपितों के खिलाफ युवती के बयान पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले मे युवती का कहना है कि शनिवार शाम वह घर से बाजार जा रही थी। इसी दौरान आरोपित हीरा ने गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ कर एक स्थान पर ले जाने का प्रयास करने लगा। युवती ने घटना की जानकारी अपने भाई और उसके दोस्त को दी। जब दोनों वहां पहुंचने तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपित विष्णु की मां ने भी गाली गलौज करते हुए धमकी भी दी। बाद में मामले की सूचना पर पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़ कर थाना ले आई।। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

chat bot
आपका साथी