गहना चोरी करती दो महिला गिरफ्तार

सारठ(देवघर) थाना क्षेत्र के बभनगामा दुबे मंदिर में सोमवार को पूजा करने पहुंची 11 महिलाओं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:54 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:54 PM (IST)
गहना चोरी करती दो महिला गिरफ्तार
गहना चोरी करती दो महिला गिरफ्तार

सारठ(देवघर) : थाना क्षेत्र के बभनगामा दुबे मंदिर में सोमवार को पूजा करने पहुंची 11 महिलाओं के गहना चोरी करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई महिला में खुशबू देवी और कांति देवी जिले के रिखिया स्थितलकड़ीगंज मलहरा की निवासी है। उनके खिलाफ सारठ थाने में मामला दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि भीड़ का फायदा उठाकर इन दोनों ने 11 महिलाओं के गले से सोने और चांदी का चेन छीन ली थी। चोरी गई जेवरात की कुल कीमत करीब 1.50 लाख बतायी जा रही है। इस दौरान महिलाओं ने एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पूछताछ के दौरान दो अन्य महिलाओं के बारे बारे में पता लगा। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य को रिहा कर दिया गया। इनके पास से चोरी गया कुछ सामान भी बरामद किया गया है।

chat bot
आपका साथी