पुलिस पर हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार

- 28 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ खागा थाने में दर्ज किया गया है मामला साइबर ठगी के आरोपितों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 06:49 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 06:49 PM (IST)
पुलिस पर हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार
पुलिस पर हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार

- 28 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ खागा थाने में दर्ज किया गया है मामला

साइबर ठगी के आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया था हमला

पांच पुलिस वाले हुए थे घायल

जागरण संवाददाता, देवघर : पुलिस पर हमला करने के मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार खातिर मियां व इलियास अंसारी उर्फ इलियास हुसैन खागा थाना क्षेत्र के कांकी गांव के रहने वाले हैं। जानकारी हो कि पिछले 15 जुलाई को साइबर थाना की पुलिस टीम आरोपितों को पकड़ने के लिए खागा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर रही थी। इस दौरान पुलिस वालों पर स्वजनों व घर वालों ने हमला कर दिया। इस दौरान पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। पुलिस पर हमला करने व आरोपितों को छुड़ा ले जाने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर एसआइ पंकज कुमार निषाद के बयान पर खागा थाने में मामला दर्ज किया गया था। दर्ज मामले में मुस्कान मियां, समसूल मियां, लाल मोहम्मद मियां, कटुआ मियां, शमीम अंसारी, अहमद अंसारी, राजबुल अंसारी, शाहबाज अंसारी, शाहरूख अंसारी, नूरजहां बीबी, सहिदन बीबी, सहिदा बीबी, आरीफ अंसारी, सफरूद्दीन अंसारी, उमर अली मियां, अल्ताफ अंसारी, इलियास अंसारी, अनवर अंसारी, नयमुद्दीन अंसारी, फरीद अंसारी, लाल मोहम्मद की भाभी, कलीम अंसारी, सिराज अंसारी, सद्दाम अंसारी, आरीफ अंसारी, हिफाजत अंसारी व पप्पू उर्फ बाबू अंसारी के अलावा 100-150 अज्ञात को आरोपित बनाया गया है। इसमें से दो की गिरफ्तारी हुई है तथा अन्य की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी