सड़क लूट कांड में शामिल दो आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता देवघर जिले के मोहनपुर नागपुर जंगल के पास सोमवार को दिनदहाड़े हुए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:44 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:44 PM (IST)
सड़क लूट कांड में शामिल दो आरोपित गिरफ्तार
सड़क लूट कांड में शामिल दो आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, देवघर : जिले के मोहनपुर नागपुर जंगल के पास सोमवार को दिनदहाड़े हुए सड़क लूटकांड के दोनों आरोपितों को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार प्रमोद यादव व लक्ष्मण राय मोहनपुर थाना क्षेत्र के बुढ़वाकुरा गांव के निवासी हैं। इनके पास से पुलिस ने लूटी गई बाइक, घटना में प्रयुक्त बाइक, छह हजार नकद व दो मोबाइल बरामद किया है। दुमका निवासी संलिप्त दो अन्य आरोपित राजू यादव व पवन राय की तलाश जारी है। एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपितों का पुलिस ने पीछा किया। दुमका पुलिस से सहयोग मांगा गया। दुमका पुलिस के सहयोग से दो आरोपितों को पकड़ा गया। पूछताछ में पकड़ाए आरोपितों ने बताया कि वे एक बिना नंबर की गाड़ी से पीड़ित का रेकी कर रहे थे। वहीं मौका मिलते ही भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी अशोक कुमार शर्मा का बाइक रोककर और उनकी बाइक का चाबी छीन ली। उनके पास से 25 हजार नकद, एक मोबाइल, एक टैब व उनका बाइक लूट लिया था। लूट की घटना को अंजाम देकर आरोपित दुमका की ओर भागे थे। घटना के सिलसिले में गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के बहराडीह गांव निवासी अशोक कुमार शर्मा के बयान पर मोहनपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पकड़ाए आरोपितों में से प्रमोद कुमार यादव व लक्ष्मण यादव के खिलाफ पहले से दुमका नगर थाना व दुमका जिले के ही सरैयाहाट थाना क्षेत्र में बैंक लूट कांड व पैसा छीनने को लेकर मामला दर्ज है। इन मामलों में ये जेल भी जा चुके हैं। बेल पर बाहर आने के बाद ये फिर से अपराध की दुनिया में शामिल हो गए। छापेमारी दल के सदस्य छापेमारी डीएसपी मंगल सिंह जामूदा के नेतृत्व में की गई। टीम में मोहनपुर थाना प्रभारी कुमार गौरव, एआइ कपिलदेव यादव, रिखिया थाना के एसआइ पांडू समद, एएसआइ कौशलेन्द्र कुमार, मो. आलम, आरक्षी पवन कुमार, मिथलेश कुमार व विकास कुमार यादव शामिल थे।

chat bot
आपका साथी