निपटा लें काम, तीन दिनों तक बंद रहेंगे बैंक Deoghar News

31 जनवरी से बैंक यूनियनों ने दो दिन की हड़ताल की घोषणा की है। यानी 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल के चलते बैंकों को कामकाज ठप रहेगा वहीं दो फरवरी को रविवार है।

By Edited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 04:15 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 07:40 PM (IST)
निपटा लें काम, तीन दिनों तक बंद रहेंगे बैंक Deoghar News
निपटा लें काम, तीन दिनों तक बंद रहेंगे बैंक Deoghar News

देवघर, जेएनएन। अगर आप बैंक के कामकाज निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो अलर्ट हो जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले सप्ताह में देश में लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं। 31 जनवरी से बैंक यूनियनों ने दो दिन की हड़ताल की घोषणा की है। यानी 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल के चलते बैंकों को कामकाज ठप रहेगा वहीं दो फरवरी को रविवार है। इसलिए उस दिन भी आप बैंक से संबंधित काम नहीं कर पाएंगे।

इतना ही नहीं, यूनियन ने मार्च के महीने में तीन दिन और एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। इस हड़ताल में सभी सरकारी व अर्ध सरकारी बैंक शामिल होंगे। वहीं निजी बैंक के कारोबार भी इसका असर पड़ेगा।

इतने दिन रह सकती है हड़ताल : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने जो घोषणा की है उसके मताबिक 31 जनवरी और एक फरवरी को बैंकों में हड़ताल रहेगी। वहीं मार्च में 11,12,13 तारीख को भी हड़ताल रहेगी। मार्च में अगर हड़ताल हुई तो पांच दिन लगातार कामकाज नहीं ठप रहेगा। क्योंकि 9 व 10 मार्च को होली का अवकाश है उसके बाद तीन दिनों तक हड़ताल की घोषणा की गई है। संघ के मुताबिक इसके बाद भी अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो बैंक यूनियन ने एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी घोषणा की है। दिल्ली प्रदेश बैंक कर्मचारी संगठन के महासचिव अश्वनी राणा ने बताया कि इंडियन बैंक एसोसिएशन ने वेतन में 12.5 फीसद वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया है, जो कि मंजूर नहीं है। इसलिए देश भर के सभी सरकारी बैंकों में कार्यरत कर्मचारी हड़ताल रहेंगे। इससे बैं¨कग सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

chat bot
आपका साथी