तालाब में छलांग लगा महिला ने दी जान

जागरण संवाददाता देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के अठमोरिया गांव में शनिवार को एक मि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 07:41 PM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 07:41 PM (IST)
तालाब में छलांग लगा महिला ने दी जान
तालाब में छलांग लगा महिला ने दी जान

जागरण संवाददाता, देवघर : जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के अठमोरिया गांव में शनिवार को एक महिला ने तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। 19 वर्षीय लक्ष्मी देवी के पिता रोहित महथा का कहना है कि दो वर्ष पूर्व बेटी की शादी ठाढ़ी गांव निवासी गोलू महथा से की थी। शुरू में सब ठीक रहा। उसकी बेटी ने पुत्र को जन्म दिया। पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रहा था। इस कारण उसकी बेटी मायके आ गई थी। बेटी ने बताया कि उसके पति को शराब और जुआ की लत लग गई है। नशे की हालत में वह अक्सर उसकी पिटाई करता है। शनिवार को बेटी ने कहा कि पति उसे फोन पर धमकी दे रहा है। उसके बाद वह शौच के लिए तालाब की ओर जाने की बात कहकर घर से निकली। बाद में गांव के लोगों ने बताया कि उसकी बेटी तालाब में डूब गई है।

सूचना मिलने पर स्वजन वहां गए और बेटी को बाहर निकालकर उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता के मुताबिक पति की प्रताड़ना से परेशान होकर बेटी ने तालाब में डूबकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले से जुड़े हर पहलू की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी