देवीपुर में युवती ने लगाई फांसी

संसू देवीपुर थाना क्षेत्र के खड़कुंआ गांव में शुक्रवार शाम 19 वर्षीय इंदू कुमारी ने फांसी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:49 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:49 PM (IST)
देवीपुर में युवती ने लगाई फांसी
देवीपुर में युवती ने लगाई फांसी

संसू, देवीपुर : थाना क्षेत्र के खड़कुंआ गांव में शुक्रवार शाम 19 वर्षीय इंदू कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना थाना प्रभारी करुणा सिंह को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी करूणा सिंह सुरक्षाबलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया गया।

पंचनामा के लिए एएसआइ प्रवीण कुमार शर्मा को सदर अस्पताल देवघर भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इंदू के पिता मनोज राम पारा शिक्षक हैं, जो घर से बाहर गए थे। भाई देवघर और मां भी घर में नहीं थी। अकेली इन्दू ने घर के खपरैल में लगे बल्ली में दुपट्टा फंसाकर झूल गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

chat bot
आपका साथी