राष्ट्र हित के लिए कार्य करता है छात्र संगठन

मधुपुर महाविद्यालय सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मधुपुर नगर इकाई व मधुपुर महाविद्यालय इकाई का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सौरव पाठक जिला संगठन मंत्री दीपक कुमार और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चिरंजीवी मिश्रा ने संयुक्त रूप से की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 05:36 PM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 05:36 PM (IST)
राष्ट्र हित के लिए कार्य करता है छात्र संगठन
राष्ट्र हित के लिए कार्य करता है छात्र संगठन

मधुपुर : मधुपुर महाविद्यालय सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मधुपुर नगर इकाई व मधुपुर महाविद्यालय इकाई का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सौरव पाठक, जिला संगठन मंत्री दीपक कुमार और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चिरंजीवी मिश्रा ने संयुक्त रूप से की। उपस्थित पदाधिकारियों ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास व कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो छात्र हित और राष्ट्र हित के लिए हमेशा कार्य करता है। प्रवेश परीक्षा व परिणाम को लेकर हमेशा संघर्षरत रहने वाला यह संगठन दलगत राजनीति करने वाले छात्र संगठनों से बिल्कुल अलग है। हमारा उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रवादी विचारधारा को फैलाकर राष्ट्र को मजबूत करना है। ताकि भारत फिर से विश्व गुरु बनकर विश्व का नेतृत्व कर सकें। कॉलेज उपाध्यक्ष हसन, विपिन राय, आदित्य कुमार पटेल, कुंदन भोक्ता को बनाया गया। कॉलेज मंत्री दिवाकर गुप्ता व सह मंत्री अर्पित गुप्ता शिवम तिवारी, उमाकांत ठाकुर को बनाया गया। नगर सह मंत्री प्रिस राज, अंकित सिंह, नीरज ठाकुर, किशोर यादव, अंकित कुमार राठौर को बनाया गया। जबकि नगर एसडीएफ प्रमुख आदित्य प्रकाश व सह प्रमुख बबलू महतो को बनाया गया। नगर मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंह सहित अनेक नगर कार्यकारिणी और कॉलेज कार्यकारिणी व कई सदस्यों को जोड़ा गया।

chat bot
आपका साथी