तेजस्विनी क्लब की अर्चना ने रुकवाया बाल विवाह

जागरण संवाददाता देवघर बाल विवाह रोकने में तेजस्विनी क्लब की किशोरी सतत प्रयास कर रही

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:52 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:52 PM (IST)
तेजस्विनी क्लब की अर्चना ने रुकवाया बाल विवाह
तेजस्विनी क्लब की अर्चना ने रुकवाया बाल विवाह

जागरण संवाददाता, देवघर: बाल विवाह रोकने में तेजस्विनी क्लब की किशोरी सतत प्रयास कर रही है। उसका कुछ सुखद परिणाम भी सामने आ रहा है। मोहनपुर प्रखंड के मोरने पंचायत में एक नाबालिग की शादी रूकवाने में तेजस्विनी की उत्प्रेरक अर्चना कुमारी को कामयाबी मिली है। आज मिल रही इस कामयाबी के पीछे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का जमीनी स्तर पर किया गया प्रयास है। जो प्रत्येक सप्ताह क्लब की सदस्यों से सीधा संवाद करते हैं। उनको प्रेरित करते हैं। उनको प्रोत्साहित करने के लिए उनको पुरस्कृत करने का एलान करते हैं।

बबीता जो एक काल्पनिक नाम है। इसकी बड़ी बहन की शादी लग गयी। गरीबी और अज्ञानता के साथ कम खर्च में एक साथ शादी करने के लिए घरवालों ने बबीता के लिए भी लड़का देख लिया। जबकि उसकी उम्र 14 वर्ष है। बबीता तेजस्विनी क्लब से जुड़ी हुई थी और क्लब की सक्रिय सदस्य भी थी। वह शादी की उम्र जानती थी और आगे पढ़ना चाहती थी।

जब शादी के बारे में बबिता द्वारा तेजस्विनी क्लब के युवा उत्प्रेरक अर्चना को पता चला तो वह बबीता के घर गयी एवं उनके घर वालों को समझाया। और कहा कि बाल विवाह एक कानून जुर्म है और इस जुर्म में कई कठोर कानून भी है। तब वह नाबालिग शादी से बच गयी। उसकी दादी अर्चना से बोली ठीक कर ली बेटी जो शादी रुकवाय देली, लड़का अच्छा नै छले, पोती के उमर भी नै होल छलय शादी करें लड़का भी ठीक नै रहे, तोहर सब के बहुत-बहुत धन्यवाद बेटी तोय सब बहुत बढि़या काम कर रहल छी। इस सफलता के बाद तेजस्विनी क्लब की ब्लाक कार्डिनेटर, फील्ड कार्डिनेटर, युथ फैसिलिटेटर(युवा-सूत्रधार), क्लस्टर कार्डिनेटर, संगी, क्लब के सदस्यों द्वारा बाल विवाह रोकने में और उत्साह आ गया है।

chat bot
आपका साथी