खेल संघ के साथ समन्वय बनाकर करेंगे विकास

जासं देवघर इंडोर स्टेडियम में नवपदस्थापित जिला खेल पदाधिकारी राजेश चौधरी एवं गोड्डा मे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:26 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:26 PM (IST)
खेल संघ के साथ समन्वय बनाकर करेंगे विकास
खेल संघ के साथ समन्वय बनाकर करेंगे विकास

जासं, देवघर : इंडोर स्टेडियम में नवपदस्थापित जिला खेल पदाधिकारी राजेश चौधरी एवं गोड्डा में पदस्थापित खेल पदाधिकारी राहुल कुमार का स्वागत किया गया। राजेश चौधरी ने कहा कि वह डीएसए के साथ और सभी खेल संघ के साथ समन्वय बनाकर खेल का विकास करेंगे। खेल पदाधिकारी गोड्डा राहुल कुमार ने कहा डीएसए मार्गदर्शक का काम करता है।

जिला खेल प्राधिकरण की तरफ से बुधवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में सचिव आशीष झा ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि पहली बार झारखंड में जिला को खेल पदाधिकारी मिला है। सभी खेल से जुड़े हुए हैं, खिलाड़ी भी रहे हैं तो खिलाड़ियों को होनेवाली परेशानी से वो अवगत हैं। उम्मीद है सभी की बातों को ध्यान में रखेंगे और जिला में खेल और खेल के मूलभूत सुविधा को बढ़ाएंगे। उपाध्यक्ष संजय मालवीय, नवीन शर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर तो आशीष झा, पंकज चौधरी, गिरधारी यादव यादि ने शॉल ओढ़ाकर और बाबा की तस्वीर देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र देव, कृष्ण कुमार बर्णवाल, शिबू सिंह,ज्ञान शाही, पंकज चौधरी,कनिष्क कश्यप, पंकज भालोटिया, देव प्रिय, अमरेश, कुणाल, दीपक, राहुल इत्यादि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी