कुंडा में कार व टोटो में टक्कर, सात घायल

जागरण संवाददाता देवघर देवघर-सारवां मुख्य मार्ग पर कुंडा थाना क्षेत्र के कर्णकोल पुल के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:48 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:48 PM (IST)
कुंडा में कार व टोटो में टक्कर, सात घायल
कुंडा में कार व टोटो में टक्कर, सात घायल

जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर-सारवां मुख्य मार्ग पर कुंडा थाना क्षेत्र के कर्णकोल पुल के पास मंगलवार की शाम कार व टोटो की बीच आमने-सामने हुए टक्कर में एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। बताया गया कि टोटो देवघर से चांदडीह की ओर जा रही था वहीं कार मधुपुर से देवघर की ओर आ रही थी। इस दौरान घटनास्थल के पास दो गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायलों में कार सवार मधुपुर बावनबीघा मोहल्ला निवासी भूदर भट्टाचार्या, टोटो चालक सलुरायडीह गांव निवासी कामदेव यादव, टोटो पर सवार सबीना खातुन, जीयान, अयान, नर्गिस नाज, आरिज व सना शामिल हैं। इस घटना में दोनों गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर कुंडा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। गाड़ी में थे उत्पाद विभाग के कागजात पुलिस ने जिस कार को जब्त किया है उसमें उत्पाद विभाग के कुछ कागजात मिले हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर उत्पाद विभाग के कुछ कर्मी मौके पर पहुंचे। वे लोग कागजात को हासिल करने की हड़बड़ी में नजर आ रहे थे। एक कर्मी से जब कागजात के बारे में पूछा गया तो वह सवाल को टाल गया। कागजात लेकर उत्पाद विभाग के कर्मी तेजी से मौके पर से निकल गए। उत्पाद विभाग का जरूरी कागजात एक निजी व्यक्ति की गाड़ी में कैसे पहुंचा इसका जवाब तो विभाग ही दे सकता है।

chat bot
आपका साथी