350 किसानों में 35 क्विटल गेहूं बीज बंटेगा

संवाद सहयोगी मधुपुर मधुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को किसानों के बीच गेहूं ए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 07:00 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 07:00 PM (IST)
350 किसानों में 35 क्विटल गेहूं बीज बंटेगा
350 किसानों में 35 क्विटल गेहूं बीज बंटेगा

संवाद सहयोगी, मधुपुर : मधुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को किसानों के बीच गेहूं एवं सरसों बीज का निश्शुल्क वितरण किया गया। प्रखंड प्रमुख बबीता देवी व प्रखंड विकास पदाधिकारी अनंत कुमार झा ने प्रखंड के सभी किसानों के बीज का वितरण किया। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी जयनंदन तिवारी ने बताया कि मधुपुर प्रखंड के सभी 21 पंचायतों में एनएफएसए के तहत जेएसएलपीएस द्वारा चयनित 350 प्रगतिशील किसानों के बीच 35 क्विटल गेहूं का बीज का वितरण किया जाना है। प्रत्येक किसान को दो एकड़ जमीन पर एक क्विटल गेहूं का बीज दिया जाएगा, जबकि 750 चयनित किसानों के बीच 75 डिसमिल कृषि योग्य भूमि पर सरसों की उपज करने के लिए एक किलोग्राम सरसों बीज दिया जाएगा। बताया कि सरसों की खेती के इच्छुक किसानों को ही केवल सरसों बीज दिया जाएगा। इन सभी किसानों की जिओ टेगिग एवं फोटोग्राफी अनिवार्य रूप से कराई जाएगी। बोआई के बाद निरीक्षण भी किया जाएगा। मुखिया एवं कृषक मित्र द्वारा लाभुक किसानों की सूची बनाएंगे, ताकि किसानों के बीच बीज का वितरण सही तरीके से किया जा सके। संवाद एक्शन एड परियोजना समन्वयक गोकुल प्रसाद यादव ने कृषक मित्रों, मुखिया एवं लाभुक किसानों को रवि फसल की बोआई और उपज बढ़ाने के संदर्भ में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी लाल बहादुर साह, बीटीएम प्रशांत कुमार तिवारी, पौधा संरक्षण विभाग के शंकर कुमार, मुखिया सुशील कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, अशोक राजहंस, राजू यादव, चंद्र किशोर दास, नूरजहां बीबी, सुलेखा देवी, शशि दास, फिरोज खान सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी