चुनाव को ले सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च

जागरण संवाददाता देवघर मधुपुर विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में आयोजित करने क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 11:18 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 11:18 PM (IST)
चुनाव को ले सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च
चुनाव को ले सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च

जागरण संवाददाता, देवघर : मधुपुर विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में आयोजित करने को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बुधवार को मधुपुर में पुलिस कप्तान अश्विनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस व पारा मिलेट्री फोर्स द्वारा शहर में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस टीम ने इस दौरान थाना रोड, गांधी चौक, स्टेशन रोड, डालमियां चौक, एसआर डालमिया रोड आदि का दौरा किया। इस दौरान शहर में शांति व्यवस्था बहाल रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी मनोज कुमार मल्लिक ने शहरवासियों से अपील की है कि निर्भिक होकर मतदान करें। भयमुक्त व निष्पक्ष माहौल में चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है। जानकारी हो कि मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल का पर्याप्त इंतजाम किया गया है। फ्लैग मार्च के दौरान एसआइ चंदन दुबे, एएसआइ रामानुज सिंह, निर्भय कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

शासन तंत्र व लोकतंत्र के बीच है लड़ाई : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद रविन्द्र राय ने कहा कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव शासन तंत्र व लोकतंत्र के बीच लड़ाई है। पूरा विश्वास है कि लोकतंत्र सत्ता पर हावी होगा। संवैधानिक प्रावधानों का दुरुपयोग कर झामुमो द्वारा चुनावी हार को देखते हुए मंत्री बनाने के बाद प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया। इसमें राजनीतिक नैतिकता को ताक पर रख दिया गया। लेकिन पूरा भरोसा है कि सत्ता का दुरुपयोग कर शासन तंत्र के माध्यम से चुनाव लड़ने की झामुमो की मंशा पूरी नहीं होगी। जनता इसका मुंहतोड़ जबाव देगी। पूर्व मंत्री राज पालिवार भाजपा के संकट के साथी रहे हैं। दल के नेता हैं, प्रदेश के उपाध्यक्ष हैं और आगे भी दल में नेता बने रहेंगे। भाजपा रणनीति के तहत चुनाव लड़ रही है। उन्होंने मधुपुर की जनता से अपील की है कि सांप्रदायिक ताकतों, अलगाववाद, साजिश से मधुपुर को बचाना है। सबलोग एकजुट होकर भाजपा को जीतने में सहयोग करें।

chat bot
आपका साथी