चुनाव से पूर्व सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद

संवाद सूत्र मधुपुर मधुपुर विधानसभा उपचुनाव से पूर्व सुरक्षा बल पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:07 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:07 PM (IST)
चुनाव से पूर्व सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद
चुनाव से पूर्व सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद

संवाद सूत्र, मधुपुर : मधुपुर विधानसभा उपचुनाव से पूर्व सुरक्षा बल पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहे हैं। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में चुनाव कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। शुक्रवार को मधुपुर, पथरौल, करौं, मारगोमुंडा, बुढ़ई, देवीपुर व देवघर के विभिन्न इलाकों में पड़ने वाले मतदान केन्द्र पर पुलिस व सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इनके साथ पुलिस पदाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। संवेदनशील, अति संवेदनशील व सामान्य बूथ की पहचान कर एसएसबी, सीआरपीएफ, जैप, यूको फोर्स के जवान व जिला बल के पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जानकारी हो कि शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के 487 मतदान केन्द्र में 3 लाख 22 हजार 090 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 1 लाख 70 हजार 206 पुरूष, 1 लाख 51 हजार 884 महिला मतदाता हैं। इनमें से 4131 दिव्यांग मतदाता है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए 78 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर करें कार्रवाई : संथाल परगना क्षेत्र की आइजी प्रिया दुबे ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई करें। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवास पर मधुपुर उप चुनाव को लेकर एक आवश्यक बैठक की गई। बैठक में मधुपुर विधानसभा उप चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया। विधान सभा क्षेत्र के तमाम संवेदनशील, अति संवेदनशील पर चर्चा की गई। आइजी ने शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के कई मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर डीआइजी सुर्दशन मंडल, एसडीपीओ विनोद रवानी, साइबर डीएसपी नेहा बाला मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी