मजदूर की बेटी काजल बनी स्कूल टापर

संवाद सूत्र मधुपुर पथरोल के पिपरा गांव की मेधावी छात्रा काजल कुमारी ने 12वीं विज्ञान में प्ल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:37 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:37 PM (IST)
मजदूर की बेटी काजल बनी स्कूल टापर
मजदूर की बेटी काजल बनी स्कूल टापर

संवाद सूत्र, मधुपुर : पथरोल के पिपरा गांव की मेधावी छात्रा काजल कुमारी ने 12वीं विज्ञान में प्लस 2 उच्च विद्यालय पथरोल में प्रथम स्थान हासिल किया है। इससे परिजनों में काफी खुशी है। इससे पूर्व 2019 की दसवीं की वार्षिक परीक्षा में 423 अंक प्राप्त कर उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिरसा में स्कूल टापर थी। इसी प्रकार 11वीं की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल की थी। छात्रा के पिता नकुल मेहरा मजदूर हैं।

उन्होंने बताया कि काजल बचपन से एक मेधावी छात्रा रही है। स्वजनों ने बताया कि पिता ने कड़ी मेहनत कर के पुत्री के शिक्षा का प्रबंध किया है, लेकिन अब माली हालत ठीक नहीं रहने के कारण आगे की पढ़ाई करवाने में सक्षम नहीं हैं। अत: आगे की पढ़ाई जारी रख सके इसके लिए आर्थिक मदद की आस में है क्योंकि बिना मदद के मजदूर पिता आगे की पढ़ाई करवाने में असमर्थ हैं। काजल आगे आइएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करनी चाहती है। वह आसपास के छात्र एवं छात्राओं के लिए एक मिसाल बन कर उभरी है।

chat bot
आपका साथी