शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए दंपती को सावित्री बाई फूले रत्न सम्मान

छात्र-छात्राओं का नामांकन हैं। यहां चार अलग-अलग राज्य सहित 61 जिलों के छात्र अध्यन करते हैं। शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए समिति के सदस्य कृष्णा केशरी नंदलाल पंडित कोषाध्यक्ष धनेश्वर चौधरी व मनोज चौधरी आदि ने दोनों का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 08:42 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 08:42 PM (IST)
शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए दंपती को सावित्री बाई फूले रत्न सम्मान
शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए दंपती को सावित्री बाई फूले रत्न सम्मान

जागरण संवाददाता, देवघर : आंबेडकर चौक स्थित आंबेडकर पुस्तकालय में रविवार को देवघर के पूर्व एसडीओ सुधीर कुमार गुप्ता व उनकी पत्नी अंजू देवी को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दोनों को सावित्री बाई फूले रत्न से सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष रामदेव दास ने कहा कि अंजू देवी का शिक्षा के क्षेत्र में किए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। अनुमंडलाधिकारी देवघर के पद कार्य करते हुए सुधीर कुमार गुप्ता ने शहर के दो पुस्तकालय नगर पुस्तकालय व डॉ. आंबेडकर पुस्तकालय को सुसज्जित व अत्याधुनिक बनाने का काम किया। यह दोनों कार्य देवघर के शिक्षा जगत में मिल का पत्थर साबित हो रहा है। सिर्फ डॉ. आंबेडकर पुस्तकालय में नौ हजार छात्र-छात्राओं का नामांकन हैं। यहां चार अलग राज्य सहित 61 जिलों के छात्र अध्यन करते हैं। शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए समिति के सदस्य कृष्णा केशरी, नंदलाल पंडित, कोषाध्यक्ष धनेश्वर चौधरी व मनोज चौधरी आदि ने दोनों का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी