बाबा बैद्यनाथ के दरबार से प्रार्थना सभा का आगाज, 11 बजे ठहर गया देवघर

जागरण संवाददाता देवघर द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक बाबा बैद्यनाथ के दरबार में सर्व धर्म प्रार्थना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:06 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:06 PM (IST)
बाबा बैद्यनाथ के दरबार से प्रार्थना सभा का आगाज, 11 बजे ठहर गया देवघर
बाबा बैद्यनाथ के दरबार से प्रार्थना सभा का आगाज, 11 बजे ठहर गया देवघर

जागरण संवाददाता, देवघर: द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक बाबा बैद्यनाथ के दरबार में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आगाज बाबा मंदिर में प्रात:कालीन पूजा के समय विशेष पूजा से हुआ। विश्व कल्याण, कोरोना से विश्व शांति, कोरोना से अब भी पीड़ित लोगों स्वास्थ्य कामना को लेकर जागरण की ओर से विशेष अनुष्ठान हुआ। अनुष्ठान सुबह प्रात:कालीन पूजा के वक्त हुआ। पंडित उमा चरण झा ने अनुष्ठान कराया। पंडित दीनानाथ नरोने ने अनुष्ठान का संकल्प लिया। सुमन झा ने बाबा की विशेष पूजा की। धर्म रक्षिणी के अध्यक्ष ने किया नेतृत्व धर्म रक्षिणी के अध्यक्ष डाक्टर सुरेश भारद्वाज ने पूजा आयोजन का नेतृत्व किया। बाबा मंदिर के सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा ने अपने आवास पर प्रार्थना में शरीक होकर दो मिनट का मौन रखा। रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ में सामूहिक प्रार्थना रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ में सचिव स्वामी जयन्तानन्द जी महाराज,

प्राचार्य स्वामी दिव्यसुधानन्द जी महाराज, अन्य वरिष्ठ सन्यासी और ब्रह्मचारी महाराजगण, आवासीय शिक्षक व कर्मचारी वृन्द ने समवेत स्वर में सामूहिक प्रार्थना किया। श्रीश्री अनुकूल चंद्र ठाकुर सत्संग आश्रम में विशेष प्रार्थना किया गया। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अपने समर्थकों के साथ मधुपुर स्थित अपने आवासीय परिसर में दो मिनट का मौन रखा। निगम सभागार में मंगलाचरण के बाद प्रार्थना मुख्य आयोजन नगर निगम के सभागार में हुआ। सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आरंभ मंगलाचरण से हुआ। आचार्य उमाचरण झा, संजय झा और देवनारायण फलाहारी ने समवेत किया। जैन धर्म की ओर से झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन ने प्रार्थना किया। मौलाना रूस्तम साहब ने अल्लाह से दुआ किया। तो फादर प्रशांत ने प्रार्थना की। नगर निगम में आयोजित मुख्य समारोह का आयोजन गूगल मीट पर लाइव हो रहा था। एक हजार से अधिक लोगों को जोड़ने वाला यह प्लेटफार्म था। इसमें सभी मुख्य स्थल से लोग लाइव थे। बहुत ही विहंगम ²श्य था जब सभी प्रार्थना सभा को लाइव देख रहे थे और अपनी भावनों को जोड़ रहे थे। फेसबुक पर सवा लाख लोग लाइव आयोजन में सवा लाख से अधिक लोग फेसबुक पर लाइव थे। पूरे आयोजन की आभा देश से बाहर विदेश तक भी जा चुकी थी। सत्संग आश्रम से जुड़े लाखों अनुयायियों ने अपने अपने घर पर प्रार्थना किया।

घड़ी की सूई जैसे ही 11 पर गई पूरा शहर से लेकर कस्बा ठहर गया। शहर का टावर चौक दो मिनट के लिए रूक गया। टावर चौक पर प्रार्थना हुई। सामने गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रखा गया। दुकानदार अपनी दुकानदारी छोड़कर बाहर आकर खड़े हो गए। हिन्दी विद्यापीठ, आइओसीएल, प्रशासनिक महकमा, सारे सामाजिक संगठन जुड़े थे।

नगर निगम में नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल, एसडीओ दिनेश कुमार यादव, आइएएस प्रशिक्षु अनिकेत सचान थे। लाइव कार्यक्रम का संचालन जागरण के ब्यूरो चीफ आरसी सिन्हा ने किया।

रोटरी क्लब, लायंस क्लब, इनर व्हील, बिल्डर एसोसियेशन, संताल परगना चैंबर आफ कामर्स, बैद्यनाथ चैंबर आफ कामर्स, जिला खेल प्राधिकरण, क्रिकेट एसोसियेशन, गायत्री परिवार, मेधा डेयरी, सभी प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजन हुआ।

chat bot
आपका साथी