अनियंत्रित कार ने तीन बाइक में मारी टक्कर, महिला सहित सात घायल

जागरण संवाददाता देवघर देवघर-चकाई मुख्य मार्ग पर सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चंद्रम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:08 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:08 PM (IST)
अनियंत्रित कार ने तीन बाइक में मारी टक्कर, महिला सहित सात घायल
अनियंत्रित कार ने तीन बाइक में मारी टक्कर, महिला सहित सात घायल

जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर-चकाई मुख्य मार्ग पर सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडी थाना अंतर्गत बेसकीटांड मोड के पास रविवार शाम एक अनियंत्रित कार ने तीन बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि जसीडीह की ओर जा रही तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ने से एक बाइक में टक्कर मार दी। बेसकीटांड हटिया से सामान खरीदकर घर जा रहे बाइक पर सवार चंद्रमंडी के हिरणटांड गांव निवासी चंद्रशेखर दास, डिलचंद दास व विनोद कुमार घायल हो गए। हादसा के बाद भागने के क्रम में कार ने दो और बाइक में टक्कर मार दी। एक बाइक पर सवार विकास दास व सचिन दास व दूसरे बाइक पर सवार मेदनी देवी व विजय दास घायल हो गए। ये सभी चकाई थाना क्षेत्र के चहबच्चा गांव के निवासी हैं। ये लोग जसीडीह से अपने घर की ओर जा रहे थे। उसके बाद कार ने सड़क किनारे बने लोहे के रेलिग में टक्कर मारी। कार वहीं छोड़कर चालक फरार हो गया। कार व तीनों बाइक तीनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सूचना मिलने पर चंद्रमंडी थाना की पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। वहीं घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया। कार जब्त है।

chat bot
आपका साथी