कांग्रेसियों ने बांटा मेडिकल किट, टीका लेने की अपील

संवाद सूत्र देवघर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:56 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:56 PM (IST)
कांग्रेसियों ने बांटा मेडिकल किट, टीका लेने की अपील
कांग्रेसियों ने बांटा मेडिकल किट, टीका लेने की अपील

संवाद सूत्र, देवघर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देवघर जिला में कांग्रेस परिवार द्वारा विभिन्न स्थानों पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, चिकित्सा एवं राशन किट बांटकर मदद पहुंचाने का काम किया गया।

जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय के नेतृत्व में मोहनपुर प्रखंड के कर्णकोल गांव में कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों के बीच मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया। टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने का काम किया गया। वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता 70 वर्षीय केलु मिर्धा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। दोनिहारी गांव के बबलू रावत की मृत्यु कोरोना से हो गई थी। उनके आवास पर पहुंच कर स्वजनों से मिलकर सांत्वना दी। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण जीवन और जीविका दोनों तबाह हो चुकी है। राहुल गांधी के जन्मदिन पर लोगों के बीच जाकर इस विपदा की घड़ी में उन्हें सहयोग करने पर मन को बहुत ही सुकून मिला और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस महामारी में जो भी व्यक्तियों को हम लोगों ने खोया है, ईश्वर उन्हें चरणों में स्थान दें। मीडिया प्रभारी मुखिया दिनेश कुमार मंडल, अनिरुद्ध चौबे, पिटू यादव, नरेश तुरी, सूरज तुरी, बबलू झा, विक्की राउत,सुधा देवी, पंकज तुरी, सामाजिक कार्यकर्ता परमेश्वर राउत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी