कार्तिक में एक महीने तक चलनेवाली प्रभात फेरी शुरू

संवाद सूत्र देवघर कार्तिक माह में महीने भर चलनेवाली प्रभात फेरी शनिवार से शुरू हो गई। मं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 11:59 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 11:59 PM (IST)
कार्तिक में एक महीने तक चलनेवाली प्रभात फेरी शुरू
कार्तिक में एक महीने तक चलनेवाली प्रभात फेरी शुरू

संवाद सूत्र, देवघर : कार्तिक माह में महीने भर चलनेवाली प्रभात फेरी शनिवार से शुरू हो गई। मंदिर की इस परंपरा को कीर्तन मंडली पूरा कर रही है। बाबा मंदिर के आसपास की गलियों में भ्रमण करने के बाद मंडली मंदिर पहुंचकर इसका समापन करती है। हर दिन सुबह पौ फटने से पहले कीर्तन शुरू होता है।

महादेव की नगरी में कार्तिक मास को धर्म के अनुसार बहुत ही महत्व दिया गया है। इस मास में कई धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। परंपरा के मुताबिक कीर्तन करते हुए नगर के चारों ओर भ्रमण किया जाता है। यह सिलसिला महीने भर चलता रहता है। 6 कीर्तन मंडली में चार कीर्तन मंडली ही भाग लेती है। बम बम बाबा कीर्तन मंडली, मसानी कीर्तन मंडली, बैजनाथ कीर्तन मंडली, गोपाल कीर्तन मंडली द्वारा प्रभात फेरी की परंपरा का निर्वहन आज भी उत्साहपूर्वक किया जा रहा है।

इस बार कीर्तन मंडलियों द्वारा कोरोना को देखते हुए विशेष ध्यान रखा गया है। बालानंद आश्रम, जगतबंधु आश्रम, लीला आश्रम, पगला बाबा आश्रम एवं रिखिया स्थित योगा आश्रम, सत्संग आश्रम में एक महीना तक मासव्यापी कीर्तन का आयोजन होता है।

chat bot
आपका साथी