केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी

फोटो05 - राष्ट्र व्यापी विरोध दिवस मनाने जुटे एटक समर्थक संवाद सहयोगी चितरा( देवघर) यूनाइ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:04 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:04 PM (IST)
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी

फोटो05

- राष्ट्र व्यापी विरोध दिवस मनाने जुटे एटक समर्थक संवाद सहयोगी चितरा( देवघर): यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के समर्थक शुक्रवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के आहूत राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के समर्थन में सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

44 श्रम कानून के बदले चार श्रम संहिता, कोयला खदानों का निजीकरण, सार्वजनिक संपत्तियों का धड़ल्ले से बिक्री, रक्षा उद्योग का निजीकरण, कृषि कानून, मजदूर अधिकारों पर कटौती, सार्वजनिक उपक्रम के प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की गतिविधि व हड़ताल करने पर जेल भेजने के प्रावधान समेत अन्य मुद्दे को लेकर देश के शीर्ष श्रम संगठनों के बने संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने देशव्यापी विरोध दिवस मनाने का आह्वान किया था। इसी आलोक में एटक से संबद्घ यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के समर्थक केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दिवस मनाने सड़क पर उतरे। एटक नेता पशुपति कोल के नेतृत्व में मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जन विरोधी नीति वापस लेने की मांग की। राष्ट्र सुरक्षा की नीति में फेरबदल का विरोध किया। मजदूर नेता कोल ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। कहा कि भाजपा नीत वाली सरकार से देश की जनता त्राहिमाम कर रही है। महंगाई चरम पर है। डीजल पेट्रोल की कीमत आसमान छूने लगी है। इस सरकार से आम लोगों का भला होने वाला नहीं है।

chat bot
आपका साथी