किसानों को धान का दाम दिलाने के लिए खेत में उतरी भाजपा, सरकार का किया विरोध

जागरण टीम देवघर किसानों से धान क्रय कर उनको उचित दाम अब तक नहीं दिए जाने के विरो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:15 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:15 PM (IST)
किसानों को धान का दाम दिलाने के लिए खेत में उतरी भाजपा, सरकार का किया विरोध
किसानों को धान का दाम दिलाने के लिए खेत में उतरी भाजपा, सरकार का किया विरोध

जागरण टीम, देवघर: किसानों से धान क्रय कर उनको उचित दाम अब तक नहीं दिए जाने के विरोध में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने सभी प्रखंड में खेतों में जाकर किसानों के पक्ष में राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। देवघर जिलाध्यक्ष सह विधायक नारायण दास ने मोहनपुर के घोरमारा में यह कार्यक्रम गांव वालों के साथ किया। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के कुशमिल में गांव वालों व अपने समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री राज पलिवार ने खेत में हल चलाया। महिला मोर्चा ने जसीडीह क्षेत्र में। इसी तरह नगर से लेकर सभी मंडल में यह आयोजन हुआ। नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े के नेतृत्व में कार्यक्रम प्रभारी राकेश नरौने के देखरेख में कोरियासा स्थित धनगोर पुल के बगल की खेतों में खुले आसमान के नीचे सुबह तीन घंटा धरना दिया।

राज्यव्यापी धरना के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार को आगाह करते हुए कहा कि किसानों के खून पसीने से सींची उनकी उपज धान के क्रय करने के उपरांत भी आज तक धान के क्रय का मूल्य किसानों को भुगतान नहीं किया है । उन धान क्रय के मूल्य का भुगतान झारखंड सरकार अविलंब करें साथ ही कार्यक्रम में झारखंड सरकार के द्वारा किए जा रहे जनविरोधी कार्यों की निदा करते हुए सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया गया । कार्यक्रम में अपनी बातों को रखते हुए देवघर नगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने कहा झारखंड सरकार किसान विरोधी बन रही है। राकेश नरोने ने कहा कि किसानों के हित में भारतीय जनता पार्टी हमेशा उनके साथ रही है तथा आगे भी किसानों के साथ खड़ी रहेगी । जिला महामंत्री पंकज भदौरिया,जिला मंत्री जूनियर बाबूलाल मरांडी ,मीडिया प्रभारी साचिन सुल्तानीया, किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रेम पंकज झा, अशोक चंद्रवंशी ,बबलु रवानी ,सोमेश पंडित ,मीना झा, संध्या कुमारी, संजय गुप्ता व अन्य थे। मोहनपुर व मधुपुर में कार्यक्रम

मोहनपुर मंडल में पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं सह किसानों द्वारा खेतों में धरना प्रदर्शन। दुधनियाँ पंचायत के चकरमा में किया गया। यहां विधायक नारायण दास ने किसानों को संबोधित कर सरकार की उदासीनता पर विस्तार से चर्चा किया। मधुपुर विधान सभा के कुशमिल में किसानों के बीच धरना के साथ हल चलाने के बाद पूर्व मंत्री राज पलिवार ने कहा कि यह राज्य सरकार किसानों के हित का ख्याल नहीं कर रही है। कुलदीप कुमार, हरेंद्र कुमार, प्रसन्न कुमार, कृष्ण कुमार, चंद्रकांत, भवेश रावत, उदित, राजन व अन्य यहां थे।

मधुपुर प्रखंड के गोविन्दपुर, कोलवा आदि गांवों में भाजपा जिला महामंत्री सह मधुपुर प्रभारी अधीरचन्द्र भैया, महेन्द्र भोक्ता, नगर प्रभारी पप्पू यादव ने किसानों के साथ उनके खेत में धरना दिया।

इधर किसानों के समर्थन में बावनबीघा स्थित खेत में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा नेता सह नगर प्रभारी पप्पू यादव के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

जसीडीह में महिला मोर्चा की ओर से विरोध जताया गया । विरोध के दौरान महिला मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीता चौरसिया ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के पूर्व महागठबंधन की ओर से जो घोषणा किया गया था वह पूरा नहीं हो रहा है। किसानों के समक्ष खरीफ फसल लगाने के लिए समस्या खड़ी हो गई है । कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष विजया सिंह महामंत्री अलका सोनी सुमन देवी मल्लिका झा गणेश कुमार शामिल थे । वही नगर अध्यक्ष संजय राय की ओर से रतनपुर गांव मे विरोध किया गया । बीजेपी कार्यकर्ता सुनील यादव की ओर से मानिकपुर गांव मे विरोध किया है ।

देवीपुर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ खेतों में धरना प्रदर्शन किया। मौके पर कपिल देव मंडल,पप्पू रमानी,आशीष चन्दन,प्रदीप रमानी, सुरेन्द्र सिंह समेत दजॅनों लोग मौजूद थे। मारगोमुंडा में प्रखंड अध्यक्ष गुलाब मंडल के नेतृत्व में खेतों में धरना प्रदर्शन किया। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक मंडल, भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सारवां में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसान वर्ग के हित में जहां कोई योजना तैयार नहीं की वहीं विगत भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को बंद करने का काम किया गया जो किसान हित के लिए सही नहीं है। पप्पू पासवान रामलाल मंडल बिजली हाजरा गोपाल मंडल गौतम राय जितेंद्र यादव सुबल मंडल सहित भाजपा किसान मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में खेतों में जाकर कार्यकर्ताओं के द्वारा वर्तमान सरकार का विरोध जताया गया। करौं मंडल में प्रभारी दिलीप यादव, मण्डल संयोजक श्यामदेव चौधरी, अरुण राय, मोहन कुमार, प्रमोद

चौधरी, महेंद्र यादव, बिदेश्वरी मंडल, उत्तम मंडल, राजू यादव, रामचंद्र पासी, काली महतो, चुरामण यादव, दर्जनों किसानों ने विरोध जताया। सोनारायठाढी प्रखंड के दसमरिया गांव में प्रखंड अध्यक्ष अनुरुद्ध झा, सांसद प्रतिनिधि रामनारायण राय , शिबू राणा , इंद्रदेव यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

-----------------------

आरसी सिन्हा

chat bot
आपका साथी