पीठासीन पदाधिकारी हुए संक्रमित, मतदान केंद्र सैनिटाइज

जासं देवघर मधुपुर विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 206 के पीठासीन पदाधिकारी के मोबाइल पर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 07:38 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 07:38 PM (IST)
पीठासीन पदाधिकारी हुए संक्रमित, मतदान केंद्र सैनिटाइज
पीठासीन पदाधिकारी हुए संक्रमित, मतदान केंद्र सैनिटाइज

जासं, देवघर : मधुपुर विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 206 के पीठासीन पदाधिकारी के मोबाइल पर मैसेज आया कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद अचानक हड़कंप मच गया। तुरंत आला अधिकारियों को सूचना दी गयी। उनको अस्पताल भेजा गया। दूसरे सुरक्षित पदाधिकारी को चुनाव की कमान दी गयी। इससे पहले मतदान रोक दिया गया। मतदान केंद्र को नगर पर्षद कर्मियों ने सेनिटाइज किया। चुनाव कार्य में तैनात सारे कर्मियों को सैनिटाइज किया गया। तकरीबन आधा घंटा तक मतदान रूका रहा। सूचना पाकर वोटर भी जल्दी से खिसक गए। सैनिटाइज करने के बाद मतदान शुरू कराया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि संक्रमित मतदानकर्मी की जगह दूसरे की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी। ईवीएम जमा करने के बाद मतदान केंद्र के सभी कर्मी जो सीधे संपर्क में थे, उनको होम आइसोलेशन में भेजा जाएगा। तीन दिन बाद उनकी कोविड जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी