प्रदर्शनी में गांव व शहर की आबोहवा की झलकी

देवघर : स्थानीय देवघर पब्लिक स्कूल में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी सह सम्मान समारोह का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:17 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:17 PM (IST)
प्रदर्शनी में गांव व शहर की आबोहवा की झलकी
प्रदर्शनी में गांव व शहर की आबोहवा की झलकी

देवघर : स्थानीय देवघर पब्लिक स्कूल में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के एक हिस्से में बच्चों द्वारा मॉडल के माध्यम से ग्रामीण व शहरी आबोहवा की झलकी प्रस्तुत की है। इस दौरान यह बताने का प्रयास किया गया कि गांव में आज भी शुद्ध जल, शुद्ध हवा व बेहतर माहौल उपलब्ध है। जबकि शहर में चारों ओर कंक्रीट का जंगल है और लोग प्रदूषण की मार से परेशान हैं। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी की झलकी भी देखने को मिली जिसमें ये दर्शाया है इन नए शहरों को कैसे पर्यावरण के अनुकूल बनाने से शहर की जीवनशैली बेहतर हो सकती है। इसमें पानी, पेड़, सोलर सिस्टम का इंतजाम रहेगा। इसके अलावा एक जगह पर ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण पर हो रहे विपरीत असर को दर्शाया गया। यहां ये दिखाया गया कि कैसे गर्मी के बढ़ने के कारण हिमालय में ग्लेसियर पिघल रहा है। वहीं श्रावणी मेला में बनाए गए विशेष शिवधाम पर आधारित मॉडल लोगों को काफी पसंद आया। इसके साथ ही बच्चों ने विज्ञान के विभिन्न मॉडल भी बनाए थे। जबकि कला सेक्शन में पर्यावरण से जुड़े विभिन्न आयामों को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। कार्यक्रम का उदघाटन स्कूल के निदेशक सुरेश कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान सचिव संतोष सिन्हा, प्राचार्य राकेश श्रीवास्तव, शेखरनाथ झा, रवि राउत, महेश राय, जीत नारायण राय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। बेहतर प्रदर्शन करके वाले छात्र सम्मानित

वहीं इस दौरान बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। दसवीं की परीक्षा में इस वर्ष पूरे राज्य में छठा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रा मिलन राज को दस हजार का नगद इनाम दिया गया। उसने परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं इस दौरान पूजा कुमारी, कोमल कुमारी, प्रिया कुमारी, ओनम कुमारी को भी पुरस्कृत किया गया। इन सभी छात्रों को तीन-तीन हजार का इनाम दिया गया।

chat bot
आपका साथी