हत्यारोपितों के खिलाफ इश्तेहार तामिला

संवाद सूत्र पालोजोरी पालोजोरी पुलिस ने एक महिला के हत्या के आरोपित दीपक कुमार उर्फ मु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:05 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:05 PM (IST)
हत्यारोपितों के खिलाफ इश्तेहार तामिला
हत्यारोपितों के खिलाफ इश्तेहार तामिला

संवाद सूत्र, पालोजोरी : पालोजोरी पुलिस ने एक महिला के हत्या के आरोपित दीपक कुमार उर्फ मुबारक अंसारी, सलामत अंसारी व तबारक अंसारी के खिलाफ इश्तेहार तामिला किया है। ये तीनों सारठ थाना क्षेत्र के बारापंसारी गांव के रहने वाले हैं और तीनों सगे भाई है। इसके खिलाफ अनिता कुमारी नामक महिला की हत्या करने का आरोप है। महिला की हत्या कर शव को कुआं में फेंक दिया गया था। महिला का शव 21 जुलाई 2018 को पालोजोरी थाना क्षेत्र के उपरबांधी गांव स्थित कुआं से बरामद किया गया था। पहले तो महिला की पहचान तक नहीं हुई। छानबीन के क्रम में महिला की पहचान की गई। शुरू में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान इन तीनों आरोपितों के अलावा इमरान अंसारी का नाम सामने आया। उसके बाद से तीनों आरोपित फरार थे। ऐसे में अब उनके खिलाफ न्यायालय से इश्तेहार जारी किया गया है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी