मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों ने लगाए सौ पौधे

जागरण संवाददाता देवघर जागरण का अभियान आक्सीजन है वरदान के तहत अभी पौधारोपण कार्यक्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:02 PM (IST)
मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों ने लगाए सौ पौधे
मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों ने लगाए सौ पौधे

जागरण संवाददाता, देवघर: जागरण का अभियान आक्सीजन है वरदान के तहत अभी पौधारोपण कार्यक्रम चल रहा है। इस अभियान के समर्थन में मारवाड़ी सम्मेलन ने भी 1500 पौधा लगाने का की घोषणा की है। रविवार को एक सौ पौधा लगाकर इसकी शुरुआत की है। पौधारोपण का स्थल चयन ठोस कचरा प्रबंधन स्थल पछियारी कोठिया किया गया है। यहां का वातावरण शुद्ध बना रहे। इसके लिए यहां पंद्रह सौ पौधा लगाया जाएगा।

मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष व श्याम कीर्तन मंडल के महामंत्री शिव सर्राफ ने कहा कि जागरण ने पर्यावरण को शुद्ध करने की एक मुहिम छेड़ा है। जिसका अनुकरण करते हुए मारवाड़ी सम्मेलन देवघर शाखा ने पौधारोपण कार्यक्रम साल भर तक चलाने का निर्णय लिया है। पौधारोपण से हवा ही नहीं भूगर्भ जल का भी संचय होता है। मारवाड़ी सम्मेलन देवघर शाखा के अध्यक्ष पूर्व आरक्षी उपाधीक्षक अशोक डालमिया के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। विगत दिनों तुलसी के पौधे घर घर पहुंचा कर संदेश दिया गया था कि छत पर भी फूल एवं सब्जियों की बागवानी कर देश को हरा भरा कर सकते हैं। मारवाड़ी सम्मेलन के कई सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है। आम, कटहल, अर्जुन, पीपल, बरगद, नीम, बेल एवं कई प्रकार के पौधे लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्मेलन के उपाध्यक्ष अशोक जैन, मंत्री राजकुमार शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सर्राफ, अशोक शर्मा, नीतीश लखमीनिया, अनिल झुनझुनवाला, अशोक बथवाल, जय नारायण शर्मा, संतोष गुटगुटिया हैं।

chat bot
आपका साथी