अर्जुनपुर गांव में लगाए गए 700 फलदार व औषधीय पौधे

संवाद सहयोगी मधुपुर (देवघर) दैनिक जागरण के अभियान ऑक्सीजन हर वरदान के तहत मंगलवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:32 PM (IST)
अर्जुनपुर गांव में लगाए गए 700 फलदार व औषधीय पौधे
अर्जुनपुर गांव में लगाए गए 700 फलदार व औषधीय पौधे

संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर): दैनिक जागरण के अभियान ऑक्सीजन हर वरदान के तहत मंगलवार को एक्शन ऐड संस्था की ओर से पौधारोपण किया गया। मधुपुर प्रखंड के पथलजोर पंचायत के जीतपुर, मारगोमुंडा प्रखंड के कानो व बाघमारा पंचायत के अर्जुनपुर गांव में ग्राम प्रधान जीतन सिंह, आंगनबाड़ी सेविका स्टेफन शीला मुर्मू, रमेश पंडित, बसंती सोरेन, परियोजना प्रबंधक गोकुल प्रसाद यादव ने 700 से अधिक फलदार पौधे आम, कटहल, नींबू, अमरूद के अलावा औषधीय पौधों को लगाया। पौधारोपण में किशोरी क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। लोगों ने कहा कि जागरण की ओर से चलाए जा रहे अभियान आक्सीजन है वरदान, पर्यावरण के लिए एक सराहनीय कदम है। आक्सीजन के बिना हम जीवित नहीं रह सकते हैं। पौधारोपण से पर्यावरण में आक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी जो हमारे लिए वरदान साबित होगा। पौधे हमें कई प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। परियोजना प्रबंधक गोकुल प्रसाद यादव ने बताया कि पौधारोपण का यह अभियान 26 जून तक चलेगा। कुल तीन हजार पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें पर्यावरण जागरूकता सह पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। साथ ही संस्था द्वारा निश्शुल्क पौधा दिया जा रहा है। पर्यावरण की महत्ता बताते हुए सभी लोगों से पर्यावरण की रक्षा करने की अपील की गई।साथ ही अधिक से अधिक पौधारोपण करने की बात कही गई। क्योंकि जब पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम सभी लोग भी सुरक्षित रहेंगे। दैनिक जागरण के प्रतिनिधि ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षित रखने में पेड़ों की कितनी अहमियत है। यह पूरी दुनिया को वैश्विक महामारी कोरोना महामारी ने भली-भांति अवगत करा दी है। लिहाजा जीवन सुरक्षित रखने के लिए हर व्यक्ति को पौधा लगाना ही पड़ेगा। तभी पर्याप्त आक्सीजन की परिकल्पना की जा सकती है। आजसू लगाएगा 1500 पौधा आजसू के स्थापना दिवस पर मारगोमुंडा में 100 पौधा से अभियान की शुरूआत की गयी। प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेश राय ने कहा कि पौधा हमारे जीवन के लिए जरूरी है। दैनिक जागरण के इस अभियान में कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। सितंबर तक 1500 पौधा जिले भर में लगाएंगे। इसमें पीपल, नीम, बरगद, अशोक के साथ साथ फलदार पौधा भी लगाया जाएगा। उसकी रखवाली के लिए स्थान का चयन भी उसी अनुसार किया जाएगा ताकि पौधा आकार लेकर छायादार वृक्ष बन सके।

chat bot
आपका साथी