अनुमंडल अस्पताल में 50 बेड होंगे आक्सीजन युक्त

फोटो 151617 - कोरोना संक्रमण से बचाव को आक्सीजन प्लांट इंस्टाल करने का काम शुरू 10 बे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:46 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:46 PM (IST)
अनुमंडल अस्पताल में 50 बेड होंगे आक्सीजन युक्त
अनुमंडल अस्पताल में 50 बेड होंगे आक्सीजन युक्त

फोटो 15,16,17

- कोरोना संक्रमण से बचाव को आक्सीजन प्लांट इंस्टाल करने का काम शुरू, 10 बेड बच्चों के लिए

संवाद सहयोगी, मधुपुर(देवघर): कोरोना की संभावित तीसरी लहर से वयस्कों व बच्चों को बचाने के लिए अनुमंडल अस्पताल प्रशासन ने तैयारी तेज कर दिया है। इसको लेकर अस्पताल में आक्सीजन युक्त 50 बेड वयस्कों व बच्चों के लिए 10 बेड का वार्ड बनाया गया है। आक्सीजन प्लांट का इंस्टालेशन उपाधीक्षक डा. मोहम्मद शाहिद की देखरेख में हो रहा है। आक्सीजन प्लांट 35 लाख रुपये से अधिक कीमत की लागत से लगाया जा रहा है। इसकी क्षमता एक घंटे में पांच हजार लीटर आक्सीजन का उत्पादन करने की है। प्लांट के लिए 20 केवी का नया जेनेरेटर अस्पताल को उपलब्ध करा दिया गया है। जबकि 65 केवी का नया ट्रांसफार्मर भी लगा दिया गया है। वहीं पाइप लाइन के माध्यम से बेड तक आक्सीजन पहुंचाने का काम लगभग अंतिम चरण में है। बच्चों के कोविड वार्ड में सुंदर चित्रकारी व खिलौनों की व्यवस्था की गई है। वहीं वयस्कों के वार्ड को भी आकर्षक रंग की पेंटिग की गई है। उपाधीक्षक ने बताया कि 15 अगस्त तक आक्सीजन प्लांट इंस्टालेशन व आपूर्ति कार्य शुरू होने की पूरी संभावना है। कहा कि पीएसए आक्सीजन जेनेरेटर प्लांट के चालू होने के बाद आक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी। प्लांट के चालू होने से अस्पताल के सभी बेड पूरी तरह से आक्सीजन युक्त हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी