ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

जागरण संवाददाता देवघर गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में विश्व पृथ्वी दिवस की पूव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:36 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:36 PM (IST)
ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

जागरण संवाददाता, देवघर : गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर छात्र-छात्राओं को पृथ्वी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ऑनलाइन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा प्रथम व द्वितीय के विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र छात्राओं ने कई आकर्षक ग्लोब का चित्रण किया। प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप प्रत्यक्षा एवं कर्तव्य सिधु संयुक्त रूप से प्रथम, वैदेही भारती एवं शांभवी संयुक्त रूप से द्वितीय एवं अपर्णाश्री व आश्रिय नीति संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा तृतीय से पांचवीं के छात्र-छात्राओं के मध्य कोलाज बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कई ज्ञानवर्धक कोलाज बनाए। परिणाम स्वरूप शौर्य पराशर, सोनाक्षी कुमारी एवं दिव्यांश हर्ष को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया। कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए मॉडल मेकिग ऑन अर्थ प्रतियोगिता आयोजि की गई। जिसमें सुरभि कुमारी प्रथम, साक्षी कुमारी द्वितीय एवं अनीश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा नवमी एवं दसवीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित वीडियो मेकिग प्रतियोगिता में प्रकृति हमारे लिए वह पेंटिग है जो दिन-प्रतिदिन अनंत सौंदर्य की तस्वीरें प्रस्तुत करती है। इस प्रतियोगिता में अंशिका सिंह प्रथम, अपूर्वा सिंह द्वितीय एवं कुमारी उपासना मिश्रा तृतीय स्थान के लिए चयनित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने सभी विजेताओं को जीत की शुभकामना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस वह अवसर है जो हमें पृथ्वी के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है। पृथ्वी जीवनदायिनी है क्योंकि वह हर मनुष्य की जरूरतों को पूरा कर एक सुंदर एवं स्वच्छ जीवन प्रदान करती है। इस वसुंधरा को स्वच्छ एवं हरित बनाकर हम अपने जीवन के साथ-साथ आने वाली पीढि़यों के जीवन को समृद्ध बनाने में मदद करें। प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक मंडली के रूप में एस के बसु, चंद्र किशोर पंडित, सीमंत दत्ता, ब्रतती मुखर्जी , कार्यक्रम समन्वयक के रूप में पार्था गुहा एवं मीडिया प्रभारी बिनोद कुमार ठाकुर की सहयोगात्मक भूमिका रही।

chat bot
आपका साथी