पत्रकारों की मौत पर कैबिनेट में होगी चर्चा

संवाद सूत्र सारवां कोरोना संक्रमण काल में डॉक्टर पारा मेडिकल कर्मियों व फ्रंटलाइन वक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:12 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:12 PM (IST)
पत्रकारों की मौत पर कैबिनेट में होगी चर्चा
पत्रकारों की मौत पर कैबिनेट में होगी चर्चा

संवाद सूत्र, सारवां : कोरोना संक्रमण काल में डॉक्टर, पारा मेडिकल कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्कस के साथ-साथ पत्रकार भी समाज के प्रति अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। इस बारे में चर्चा करते हुए सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण राज्य में कई पत्रकारों की मौत हो गई। ये घटनाएं काफी दुखद हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में वे जल्द ही मुख्यमंत्री से बात करेंगे। कोरोना संक्रमण में मारे जाने वाले पत्रकारों व फ्रंट लाइन कर्मियों की सरकार कैसे मदद कर सकती है। इस बारे में कैबिनेट की बैठक में चर्चा की जाएगी। सरकार कोरोना संक्रमण में लोगों की बेहतर तरीके से मदद करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। चिकित्सा सेवा को बेहतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देवघर जिले में जल्द ही सात वेंटिलेटर की सुविधा और होगी। इसके साथ ही यहां कुल दस वेंटिलेटर हो जाएंगे। साथ ही यहां आरटीपीसीआर लैब का काम भी अंतिम चरण में है। वहीं अगले माह देवघर सदर अस्पताल अस्पताल में सीटी स्कैन की भी सुविधा चालू हो जाएगी। प्रखंड स्तर पर भी स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। सारवां में भी छह आक्सीजन बेड की सुविधा बहाल की गई है। साथ ही यहां आक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध कराया गया है। टीकाकरण अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि राज्य में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जाए ये प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जिला से प्रखंड स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इसके लोग आम लोगों को जागरूक करने में सभी अपना योगदान दें।

chat bot
आपका साथी