बाइक चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता देवघर शहर व आसपास के इलाके में बाइक चोरों का आतंक थमने का नाम न

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:18 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:18 PM (IST)
बाइक चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार
बाइक चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, देवघर : शहर व आसपास के इलाके में बाइक चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन घटनाओं को देखते हुए बाइक चोरों को पकड़ने के लिए एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने विशेष टीम का गठन किया। टीम में नगर थाना, रिखिया थाना, कुंडा व जसीडीह थाना प्रभारी व पदाधिकारियों को शामिल किया गया। टीम ने छापेमारी कर चार बाइक चोर गिरोह से जुड़े चार लोगों को पकड़ा है। वहीं उनके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई है। पकड़े गए युवकों में टुनटुन मंडल कुंडा थाना क्षेत्र के गरभुआडीह, मुरारी कुमार महतो, पोखरिया, रवि कुमार साह ठाढ़ीदुल्लमपुर थाना कुंडा व दिनेश दास कुंडा थाना क्षेत्र के गभुआडीह का रहने वाला है। पुलिस ने इन लोगों के पास से एक पैशन प्रो, एक पल्सर व एक कई गाड़ियों का पाटर्स जोड़कर बनाया गया बाइक बरामद किया है। मामले में गिरफ्तार टुनटुन कुमार मंडल ने बताया कि वह चोरी की बाइक को बेचने का काम करता है। जानकारी हो कि पिछले दिनों पुलिस ने तीन बाइक चोरों को पकड़ा था। उसके पास से भी चोरी की तीन बाइक बरामद की गई थी। इस दौरान एक युवक ने बताया था कि उसने टुनटुन से बाइक खरीदी है। उसके बाद से ही पुलिस टुनटुन की तलाश में जुटी थी।

chat bot
आपका साथी