21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार संवाद सहयोगी मोहनपुर रिखिया थाना क्षेत्र के रढि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:14 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:14 PM (IST)
21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार संवाद सहयोगी, मोहनपुर : रिखिया थाना क्षेत्र के रढि़या गांव में जमीन विवाद के कारण बमबाजी की घटना को लेकर 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस सिससिले में काउंटर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एक पक्ष की ओर से मामला ललिता देवी के बयान पर दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में बलराम मांझी, घनश्याम मांझी, जलधर मांझी, तारणी मांझी, रामचंद्र मांझी, तुलनारायण मांझी, अरुण मांझी, छोटू मांझी, मुकेश मांझी, टेंटू मांझी को आरोपित बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से जलधर मांझी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में नाथू मांझी, जवाहर मांझी, धनू मांझी, दौलत मांझी, डमरू मांझी, अर्जुन मांझी, विक्रम मांझी, नंदलाल मांझी, भुनेश्वर मांझी, बबलू मांझी व पिकी देवी को आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने दो आरोपित नाथू मांझी व जलधर मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। ये मारपीट जमीन विवाद के कारण हुआ है। इस घटना में चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मौके पर से सुतली आदि बरामद किया था। बताया जाता है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट हो गया। इस बार पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की। थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि जमीन के एक टुकड़े को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है।

chat bot
आपका साथी