सीमा पर चला वाहनों की सघन जांच अभियान

संवाद सहयोगी जसीडीह कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए झारखंड में जारी स्वास्थ्य सुरक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:42 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:42 PM (IST)
सीमा पर चला वाहनों की सघन जांच अभियान
सीमा पर चला वाहनों की सघन जांच अभियान

संवाद सहयोगी, जसीडीह : कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए झारखंड में जारी स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान अब नियम और सख्त कर दिए गए हैं। 16 से 27 मई तक जारी स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा को सील कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया गया है दूसरे प्रदेश से आने वालों वाहनों के पास इ-पास होना अनिवार्य है। इसके लिए सरकार की ओर से इ-पास की सुविधा जारी की गई है। रविवार को सीमा पर जांच के दौरान कई वाहनों को रोक दिया गया। उनमें से ज्यादातर के पास इ पास नहीं था। कई वाहनों द्वारा इ-पास बनाने के बाद उन्हें जाने दिया गया। साथ ही आवश्यक सेवा में लगे वाहनों को भी सीमा के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई। इसके तहत यहां के दर्दमारा व खोरीपानन सीमा पर पुलिस द्वारा बाहर से आने व बाहर जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी