मक्के की खेती का किसानों को मिला प्रशिक्षण

संवाद सहयोगीसारठ (देवघर) प्रखंड के सधरिया पंचायत के कालीजोत गांव में रविवार को कृषि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 07:41 PM (IST)
मक्के की खेती का किसानों को मिला प्रशिक्षण
मक्के की खेती का किसानों को मिला प्रशिक्षण

संवाद सहयोगी,सारठ (देवघर) : प्रखंड के सधरिया पंचायत के कालीजोत गांव में रविवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा की ओर से एनएफएसएम कोर्स सीरियल योजना के तहत क्राप मकई का बीज वितरण किया गया। इससे पहले किसानों को मकई के बेहतर खेती करने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया। इस योजना के तहत प्रखंड के दो क्लस्टरों का चयन किया जाएगा। चयनित कलस्टर के बीच बीज वितरण के साथ-साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं प्रशिक्षण के दौरान सहायक तकनीकी प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने किसानों मक्के की खेती के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर कृषक मित्र नसीम अहमद, मोइन अंसारी, अहमद अंसारी सहित कसीदा बीबी, शहादत मियां, मो. नसीम अहमद ,मो. रफीत, सलीम मियां व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी