विधान पूजा के बाद मंदिर का खुला कपाट

संवाद सहयोगी करौं प्रखंड मुख्यालय करौं स्थित उच्च विद्यालय के समीप नवनिर्मित काली मंदिर की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:03 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:03 PM (IST)
विधान पूजा के बाद मंदिर का खुला कपाट
विधान पूजा के बाद मंदिर का खुला कपाट

संवाद सहयोगी, करौं: प्रखंड मुख्यालय करौं स्थित उच्च विद्यालय के समीप नवनिर्मित काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को भक्तिमय माहौल में किया गया। इस दौरान विभिन्न देवी-देवताओं के जयकारे से सारा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। बाद में नीलमणि आचार्य, सरोज पुजारी व उत्तम मुखर्जी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां काली की विधिवत पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इससे पहले गाजे बाजे के साथ रोहन मंडल सपत्नीक ने मां के विग्रह को पुराने मंदिर से लाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शंकर मंडल, सुनील मंडल, गोलक मंडल, आलोक मंडल, जालेश्वर मंडल, आनंद मंडल, मुन्ना मंडल आदि ने योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी