रिमांड होम में तैनात सिपाही को सांप ने काटा

जागरण संवाददाता देवघर कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन रोड स्थित रिमांड होम में तैनात आरक्षी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:53 PM (IST)
रिमांड होम में तैनात सिपाही को सांप ने काटा
रिमांड होम में तैनात सिपाही को सांप ने काटा

जागरण संवाददाता, देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन रोड स्थित रिमांड होम में तैनात आरक्षी को शनिवार की सुबह सांप ने काट लिया। आरक्षी रामदिनी राम को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि आरक्षी सुबह डयूटी पर था। वह गेट खोलने के लिए गया। इस दौरान वहां मौजूद सांप ने उसे पैर में काट लिया। उसकी नजर सांप पर नहीं पड़ी। उसे दर्द से छटपटाते देख और आरक्षी वहां आए और घायल सिपाही को इलाज के लिए ले जाया गया। इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर है। ये पता नहीं चल पाया कि सांप विषैला था या नहीं।

chat bot
आपका साथी