रंगदारी नहीं दी तो बाइक शोरूम मालिक को पीटा

संवाद सूत्र मधुपुर मधुपुर के हीरो बाइक शोरुम के संचालक संजय झा ने पथरौल के कुछ लोगा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:52 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:52 PM (IST)
रंगदारी नहीं दी तो बाइक शोरूम मालिक को पीटा
रंगदारी नहीं दी तो बाइक शोरूम मालिक को पीटा

संवाद सूत्र, मधुपुर : मधुपुर के हीरो बाइक शोरुम के संचालक संजय झा ने पथरौल के कुछ लोगों को रंगदारी नहीं दी तो उनकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि इस घटना में शामिल कुछ लोगों की पहचान पुलिस ने कर दी है, एक युवक भी पकड़ा गया है। अब पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। घटना के संबंध में बताया गया कि संजय झा पथरौल के मटियारा गांव के पास मधुपुर-सारठ एनएच पथ के किनारे अपनी जमीन पर चारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। वे वहां काम करने रहे मजदूरों को पैसा देने गए थे। इस दौरान वहां पहले से घात लगाकर बैठे चार लोगों ने रंगदारी की मांग की। उनकी मांग पूरा नहीं करने पर उन लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इस घटना में वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पथरौल थाना को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की और घायल को इलाज के लिए मधुपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। आरोप है कि संजय पर रड़ से सिर पर गर्दन पर प्रहार किया गया। इस दौरान एक आरोपित पिस्तौल भी लिए हुए था। अगर हंगामा होने पर आसपास के लोग समय पर जमा नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों के जुटने पर आरोपित मौके पर से भाग निकले। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी