नहीं खुलता निर्धारित समय पर इंचार्ज कक्ष

जागरण संवाददाता देवघर सदर अस्पताल स्थित इंचार्ज कक्ष तय समय पर नहीं खुलता जबकि कक्ष को स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:35 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:35 PM (IST)
नहीं खुलता निर्धारित समय पर इंचार्ज कक्ष
नहीं खुलता निर्धारित समय पर इंचार्ज कक्ष

जागरण संवाददाता, देवघर : सदर अस्पताल स्थित इंचार्ज कक्ष तय समय पर नहीं खुलता जबकि कक्ष को सुबह सात बजे तक खोलना है। इंचार्ज समय पर नहीं पहुंचते। जबकि अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट रूप से सभी कर्मियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। ऐसा अमूमन हर दिन होता है। मंगलवार को सुबह नौ बजे तक इंचार्ज रूम को नहीं खोला गया था। इंचार्ज कक्ष का समय पर नहीं खुलने से सबसे अधिक परेशानी प्रसूताओं को होती है। कक्ष के बंद रहने से मरीजों को काफी परेशानी होती है। इस बाबत सदर अस्पताल उपाधीक्षक डा. एनएल पंडित ने कहा कि मामला की जांच की जाएगा। समय का पालन सभी को करना पड़ेगा। मरीजों का बेहतर सुविधा मुहैया कराना ही सबसे अहम है। तय समय के साथ आनकाल ड्यूटी भी देती हूं मैं ड्यूटी के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहती हूं। निर्धारित समय के साथ-साथ आनकाल भी सेवा देती है। जिस वक्त कक्ष बंद होगा, उस दौरान अस्पताल परिसर में भी मौजूद रहती हूं। काम को पूरी गंभीरता से पालन किया जाता है।

बबीता, जीएनएम रूम इंचार्ज

chat bot
आपका साथी