सांसद व विधायक साख बचाने में लगे

संवाद सूत्र देवघर बाबूलाल मरांडी अगुवा की गोद में बैठे है। जबकि पार्टी उनको स्वीकार न

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 11:44 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 11:44 PM (IST)
सांसद व विधायक साख बचाने में लगे
सांसद व विधायक साख बचाने में लगे

संवाद सूत्र, देवघर : बाबूलाल मरांडी अगुवा की गोद में बैठे है। जबकि पार्टी उनको स्वीकार नहीं कर रही है। यह बातें स्थानीय होटल के सभागार में आयोजित प्रेस से बातचीत के दौरान पेयजल और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी बीजेपी विधायक व सांसद अपनी साख बचाने में लगे है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को जनता सबक सिखा चुकी है। जनता के साथ छलावा किया था। विकास के नाम पर सिर्फ कागजी कार्य किया था। राजनीतिक दल ही पहले देश के लोकतंत्र रक्षा और बचाने की सोचे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की परिभाषा बदल रही है। चुनावों में देश की विकास की बात नही पाकिस्तान और बांग्लादेश की बात की जा रही है। जाति, धर्म और मुस्लिम के नाम पर राजनीतिक की जा रही है। 2019 में जनता ने जेएमएम को सत्ता सौंपी है। सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर चल पड़ी है। शिबू सोरेन की परिकल्पना को विकास के माध्यम से साकार किया जा रहा है। शहर की पानी की किल्लत पर उन्होंने कहा कि 16 वर्ष तक जिस दल की सरकार थी। उन्होंने इस समस्या पर ध्यान नही दिया। लेकिन हेमंत सरकार ने चार लाख 40 हजार घरों में सर्वे कराया है। तीन लाख 50 घरों को नए कनेक्शन से जोड़ा गया है। शहरी जलापूर्ति योजना को बहाल करने के लिए पुनासी डैम का कार्य जोर शोर से किया जा रहा है। इसे 2021-22 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। कार्य पूरा होने पर देवघर में पेयजल की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी