महिला चिकित्सक से मांगी दस लाख की रंगदारी

देवघर देवघर की एक महिला चिकित्सक को नक्सली के नाम पर पत्र देकर रंगदारी की मांग की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:26 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:26 PM (IST)
महिला चिकित्सक से मांगी दस लाख की रंगदारी
महिला चिकित्सक से मांगी दस लाख की रंगदारी

देवघर : देवघर की एक महिला चिकित्सक को नक्सली के नाम पर पत्र देकर रंगदारी की मांग की गई है। बताया जाता है कि यहां की एक सेवानिवृत्त स्त्री रोग विशेषज्ञ को एक पत्र प्राप्त हुआ है। उससे उनसे कहा गया है कि वह खुद और अन्य चिकित्सकों से दस लाख वसूल कर उन्हें दें। ऐसा नहीं करने पर बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। पत्र में कुछ फोन नंबर का भी जिक्र किया गया है। इससे महिला डाक्टर काफी घबरा गई हैं। उन्होंने इसकी सूचना आइएमए को दी। आइएमए के सदस्यों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी है। इधर, पुलिस पत्र देने वाले के बारे में पता लगा रही है। जिस तरह से ये पत्र दिया गया है उससे आशंका है कि ये कारनामा किसी ने बदमाशी से अंजाम दिया है। जानकारी हो कि इससे पहले भी इस तरह का पत्र यहां के कई अन्य चिकित्सकों को प्राप्त हुआ था। उस मामले की जांच में भी पता चला कि ये बदमाशी की गई है। उस वक्त भी जब जांच किया गया था तो फोन नंबर धारकों को भी इस पत्र से कोई लेना देना नहीं था। पता चला कि उनके मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल किया गया है।

chat bot
आपका साथी