विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ गठन

फोटो - मालती देवी अध्यक्ष शुकुंतला देवी बनी उपाध्यक्ष संवाद सूत्र पालोजोरी (देवघर) उत्कि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:56 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:56 PM (IST)
विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ गठन
विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ गठन

फोटो

- मालती देवी अध्यक्ष, शुकुंतला देवी बनी उपाध्यक्ष

संवाद सूत्र, पालोजोरी (देवघर) : उत्कमित प्लस टू उच्च विद्यालय सिलगड़िया में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर छात्र ,छात्राओं के माता-पिता, अभिभावक व ग्रामीणों के बीच आमसभा हुई। सर्वसम्मति से उपस्थित लोगों ने विद्यालय के पोषक एरिया से छह महिला और छह पुरुष एवं सात मनोनित सदस्यों सहित 19 सदस्यों का चयन किया। मालती यादव अध्यक्ष व शुकुंतला देवी उपाध्यक्ष के लिए चयनित हुई। पर्यवेक्षक के रूप में नीतिन कुमार राय एवं कामदेव भंडारी मौजूद थे। मौके पर कसरायडीह मुखिया देवेन्द्र मुर्मू, समाजसेवी युधिष्ठिर प्रसाद सिंह यादव, बाबूजी किस्कू, सचिव मोहम्मद निजामुद्दीन, सृष्टिधर यादवसागर मंथन,रोहित कुमार सिंह, प्रेम शंकर यादव, बाबुजन बास्की वीरेन्द्र सिंह मेलर, समशुल अंसारी, सुधीर कोल, विष्णु प्रसाद यादव, राजेश यादव सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी